Kisan gosthies
आत्मा, जमुई कृषकों के लिए खरीफ मौसम एवं रबी मौसम में सभी प्रखंडों के मुख्यालय में एक-एक बार किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसी क्रम में खरीफ मौसम में दिनांक 11-18 सितम्बर, 2025 तक सभी प्रखंड मुख्यालय में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कृषकों को खरीफ फसल एवं मोटे अनाज की खेती पर परिचर्चा कर उनकी समस्याओं का निदान हेतु उचित सुझाव प्रदान किया गया है।
रबी मौसम में दिनांक 25.12.2025 को Good Governance Day के अवसर पर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान विषय पर सभी प्रखंड मुख्यालय में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।